कम्प्यूटर, आज की जरूरत ?
कम्प्यूटर, आज की जरूरत आज मानव तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेतहाशा व्याकुल हैं। आज मानव हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आजकल संस्थाओं तथा उद्योग धंधों में कम्यूटर का प्रयोग विशाल पैमाने पर हो रहा है।e साथ ही हर छोटी से छोटी समस्या को सुलझाने के लिए भी कम्प्यूटर का प्रयोग किया जा रहा है। चाहे वो मोबाइल में रिचार्ज करवाना हो या फिर बिजली का बिल भरने का कार्य। कम्प्यूटर आज रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं में से एक बन चुका है। कम्प्यूटर क्या हैं : - कम्प्यूटर एक यांत्रिक मस्तिष्क है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों का संचालन कार्यक्रम पहले से ही संपादित करना होता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कम्प्यूटर का उपयोग :- 1. औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों तथा कारखानों का संचालन करने के लिए कम्प्यूटर को प्रयोग में लाया जाता है। 2. सूचना एवं समाचार : सूचना एवं समाचार के संदर्भ में भी कम्प्यूटर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। कम्प्यूटर नेटवर्क के द्वारा विश्व भर के नगर एक-दूसरे से एक परिवार की भांति जुड़ गए हैं।...